राज चौहान मर्डर केस में गिरफ्तार अरबाज खान एनकाउंटर में ढेर

आगरा। राज चौहान मर्डर केस में गिरफ्तार अरबाज खान उर्फ मंसूरी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस अरबाज को मर्डर में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के लिए रात 2 बजे ले जा रही थी।

डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि अरबाज अचानक दरोगा को धक्का देकर उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश करने लगा। भागते समय उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान सिपाही मनोज कुमार और दरोगा ऋषि गोली लगने से घायल हुए। दरोगा हरेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर भानु प्रताप की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी एक-एक गोली लगी।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें अरबाज के सीने और पैर में एक-एक गोली लगी। वह घायल होकर वहीं गिर गया। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया।

इस घटना का समय टेढ़ी बगिया इलाके के काशीराम कालोनी में रात करीब 1 बजे था। कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग महिला मुन्नी ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर बाहर आईं तो पुलिस की सफेद-काली गाड़ियां देखीं।

याद दिला दें कि 23 जनवरी को टेढ़ी बगिया के एसएन गेस्ट हाउस में राज चौहान की चार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अरबाज खान, मोहित पंडित और आशु तिवारी के नाम सामने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button