राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, समाधि कर दी गई

जोधपुर। राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा (23) की विवादित मौत के बाद आज उन्हें जोधपुर में समाधि दी गई। साध्वी को बुधवार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद उनकी मृत्यु हो गई।

साध्वी के पिता वीरमनाथ का दावा है कि उन्हें केवल मामूली जुकाम था। उनका कहना है कि जोधपुर के ही आश्रम में उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया, इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मौत के बाद हॉस्पिटल में एक कथित सुसाइड नोट भी सामने आया। साध्वी से जुड़ा पुराना ब्लैकमेलिंग केस फिर चर्चा में है। वहीं, कई भक्तों ने उनके पिता की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

साध्वी से जुड़ा विवाद:
13 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया पर साध्वी का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वे एक व्यक्ति से गले मिलते दिखाई दीं। इसे अश्लील बताकर प्रचारित किया गया।

साध्वी ने 16 जुलाई को बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने अपनी एफआईआर में बताया कि वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति उनके पिता वीरमनाथ हैं। वीडियो 2021 का था, जब वे अवसाद में थीं और पिता ने उन्हें ढांढस बंधाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button