20 जनवरी 2026 तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश, उत्कृष्ट ग्राम सभाएं सम्मानित

अम्बेडकरनगर। जनपद में बच्चों के पोषण स्तर और पूर्व-प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 506 आंगनबाड़ी केंद्रों को ‘सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र’ के रूप में विकसित किए जाने को लेकर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में एकदिवसीय वृहद कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की।

आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र योजना का उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण, सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण पूर्व-प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चयनित सभी 506 आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण और उन्नयन कार्य हर हाल में 20 जनवरी 2026 तक पूरा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button