लखनऊ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए रविवार को विशेष शिविर

लखनऊ में 4132 बूथों पर रविवार को विशेष मतदाता शिविर

बीएलओ और सुपरवाइजर होंगे उपस्थित

जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं, वे फार्म-6 भर सकते हैं

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिन नागरिकों का नाम अब तक वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाया है, उनके लिए रविवार को बड़ा मौका है। जिलेभर में 4132 से अधिक बूथों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

बीएलओ मतदाता सूची के साथ इन शिविरों में मौजूद रहेंगे और नाम जुड़वाने के लिए आवेदन स्वीकार करेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे। जिन लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं है, वे सीधे अपने बूथ पर जाकर फार्म-6 भर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी का निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र 171, लखनऊ पश्चिम के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मॉर्डन इंडियन स्कूल, राजाजीपुरम में बूथ लेवल अधिकारी द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. के निर्देश पर यह विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि सभी पात्र नागरिक अपनी वोटर सूची में नाम दर्ज करवा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button