लखनऊ में नवयुग कन्या महाविद्यालय पर नगर निगम ने ताला लगाया

लखनऊ। शहर के नवयुग कन्या महाविद्यालय के गेट पर आज सुबह लखनऊ नगर निगम की टीम ने ताला लगाकर कॉलेज को सील कर दिया। सुबह 6:45 बजे कॉलेज खुलने से पहले ही निगम की टीम मौके पर पहुंच गई और गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया, जिसमें ताला लगाने का कारण हाउस टैक्स प्रकरण बताया गया।

कॉलेज खुलने पर जब स्टूडेंट्स पहुंचे, तो उन्हें बाहर इंतजार करना पड़ा। सीलिंग के खिलाफ आपत्ति जताने पर कॉलेज प्रशासन और नगर निगम की टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

कॉलेज की प्रिंसिपल ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने बताया कि हाउस टैक्स प्रकरण पर पहले भी नगर निगम अधिकारी सोमवार के लिए फाइल निकालने की बात कह चुके थे। बावजूद इसके आज सुबह ताला लगाया जाना अनुचित है।

शहर के कई एडेड डिग्री कॉलेजों में हाउस टैक्स को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुछ कॉलेजों के प्राचार्यों ने पहले ही मेयर और नगर आयुक्त से मुलाकात कर प्रकरण का समाधान मांगा था।

नवयुग कन्या महाविद्यालय का ताला सुबह आठ बजे खोल दिया गया, जिसके बाद छात्राओं को प्रवेश दिया गया। इस घटना ने शिक्षा संस्थानों और नगर निगम के बीच हाउस टैक्स विवाद को फिर से उजागर कर दिया है

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *