मसूरी में IAS ट्रेनीज़ को गणित का चैलेंज, राजनाथ सिंह ने पूछा 600 का सवाल

मसूरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को उत्तराखंड के मसूरी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) पहुंचे और वहां 600 से ज्यादा ट्रेनी IAS अधिकारियों से गणित से जुड़ा एक रोचक सवाल पूछकर हॉल में माहौल तनावपूर्ण कर दिया।

सवाल था: किसी व्यक्ति के पास इतना पैसा था कि उसने आधा पैसा A को, एक-तिहाई पैसा B को, और शेष राशि 100 पैसा C को दे दी। पूछे जाने पर ट्रेनी IAS अधिकारी चकरा गए और हॉल में सन्नाटा छा गया। पहले प्रयास में किसी ने सही उत्तर नहीं दिया।

करीब 8 सेकंड बाद रक्षा मंत्री ने सवाल दोहराया, एक ट्रेनी IAS ने 3000 उत्तर दिया, जिसे राजनाथ ने गलत बताया। लगभग 49 सेकंड बाद एक अन्य ट्रेनी ने 600 उत्तर बताया, जिसे राजनाथ ने सही माना और कहा कि “कभी-कभी सिर्फ विश्वास और आस्था से भी समस्या का समाधान निकल जाता है।”

राजनाथ सिंह ने प्रोफेसर की तरह समझाते हुए कहा कि यदि टोटल अमाउंट A हो, तो:

  • आधा = A/2
  • एक-तिहाई = A/3
  • बचा = 100
    इस प्रकार A/2 + A/3 = 5A/6, जिससे कुल अमाउंट 600 आता है।

राजनाथ सिंह का जन्म चंदौली, यूपी के एक किसान परिवार में हुआ। पिता का नाम रामबदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी है। शुरुआती शिक्षा गांव में हुई और बाद में गोरखपुर यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में MSc की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने केबी पोस्ट-ग्रेजुएट कॉलेज, मिर्जापुर में फिजिक्स के लेक्चरर के रूप में पढ़ाया और बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button