लखनऊ: पार्षदों के सवालों पर मेयर सुषमा खर्कवाल सख्त

पार्षदों के सवालों पर जवाबदेही तय करने की तैयारी

लापरवाही पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई

लिखित जवाब लेकर पहुंचे निगम अधिकारी

लखनऊ। नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवालों पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में बुधवार को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में 27 जनवरी को सामान्य सदन में पार्षदों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर अधिकारियों से जवाब मांगा जा रहा है।

बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मेयर ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी सवाल पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, या लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 27 जनवरी को हुई नगर निगम की सामान्य सदन बैठक में पार्षदों ने विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, जलकल, सड़क निर्माण और अन्य विभागों से जुड़ी कई समस्याएं उठाई थीं। उस समय मेयर ने आश्वासन दिया था कि इन सभी मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा के लिए बैठक बुलाई जाएगी।

मेयर के सख्त रुख को देखते हुए निगम के इंजीनियरिंग, जलकल और जोनल स्तर के अधिकारी पहले से ही सतर्क नजर आ रहे हैं। कई अधिकारी पार्षदों से संपर्क कर लिखित जवाबों के जरिए उनकी संतुष्टि जानने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही, कार्यों में हुई देरी को जल्द पूरा करने का भरोसा भी दे रहे हैं।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *