कांग्रेस ने संसद में घटनाक्रम को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया

अंबेडकरनगर। संसद में देश की सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाने के दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का माइक बंद किए जाने को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने इसे देश के साथ विश्वासघात करार दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर चर्चा को रोका जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

डा विजय शंकर तिवारी ने पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे की पुस्तक फोर स्टार ऑफ डेस्टिनी का हवाला देते हुए कहा कि पुस्तक में लद्दाख सीमा पर चीन के टैंक पहुंचने का उल्लेख है। उनका आरोप है कि इस मामले में सरकार ने देश को पूरी जानकारी नहीं दी। सच्चाई सामने आने पर रक्षा मंत्री और गृह मंत्री की ओर से सफाई दी गई, जबकि लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर राहुल गांधी का माइक बंद करा दिया गया। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा से जुड़ी आवाज को दबाने की कार्रवाई बताया।

अखिलेश यादव का भी माइक बंद होने का आरोप
कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बात रखने देने की अपील करने पर सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी माइक बंद कराया गया। उनके अनुसार यह लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का उदाहरण है, जिसे देश की जनता ने गंभीरता से देखा है।

भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप
डा विजय शंकर तिवारी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने पहले विभिन्न पुस्तकों, आत्मकथाओं और ऑनलाइन स्रोतों का हवाला देकर कांग्रेस और गांधी परिवार पर आरोप लगाए, लेकिन अब इसी तरह के संदर्भ आने पर सरकार असहज दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल व्यापार और युद्धविराम जैसे मुद्दों पर सरकार की चुप्पी सवाल खड़े करती है।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *