चारबाग इलाके में युवक ने की आत्महत्या

लखनऊ। राजधानी के चारबाग इलाके में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब स्टेशन के पीछे एक युवक का शव करीब 60 फीट ऊंचे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव को पेड़ से लटकता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। हालांकि पेड़ की अधिक ऊंचाई के कारण काफी परेशानी हुई और सामान्य तरीकों से शव को उतारना संभव नहीं हो सका।

इसके बाद पुलिस ने नगर निगम से हाइड्रोलिक मशीन मंगवाई। मशीन की मदद से करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button