सरदार पटेल जयंती पर भाजपा की तैयारी पूरी

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जाने वाले विशेष कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधानसभा कोर टीम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सांसद रितेश पांडे और पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने आगामी कार्यक्रम की रणनीति और जिम्मेदारियों का विस्तृत चर्चा की।

पूर्व सांसद रितेश पांडे ने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण यात्रा और जनसभा होगी। यात्रा का शुभारंभ सरस्वती स्कूल से किया जाएगा और यात्रा का समापन स्थल पर आयोजित जनसभा में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता तक सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके विचार और देश के एकीकरण में उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से पहुंचाना है।

कार्यक्रम का समन्वय और तैयारी

बैठक का समन्वय भाजपा जिला मंत्री पंकज वर्मा द्वारा किया गया। मीडिया प्रमुख विकाश निषाद ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव होंगे। बैठक में कार्यक्रम की सफल योजना के लिए सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा व्यवस्था, पड़ाव स्थल और जनसभा स्थल पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव और वरिष्ठ नेता आशुतोष उपाध्याय ने कार्यक्रम संचालन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की। बैठक में यह तय किया गया कि प्रत्येक ब्लॉक और मंडल से टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ दी जाएंगी ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button