एकल-समूह गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

अंबेडकरनगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को “परंपरा-2026” के द्विदिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का दूसरा दिन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य अरविंद वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य और समूह नृत्य प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्राचार्य ने प्रतिभागियों को दी प्रेरणा

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य अरविंद वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रहते हुए छात्रों के व्यक्तित्व को निखारता है, बल्कि स्थानीय संस्कृति को जीवंत रखने, रचनात्मकता और टीम वर्क जैसे कौशल विकसित करने में भी मदद करता है।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

एकल गायन: संगम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, आराधना द्वितीय और अंजलि भट्ट तृतीय रही।

समूह गायन: कलश, रागिनी, आराधना, आयुषी व रिया की टीम प्रथम रही, सीमा व वर्तिका की टीम द्वितीय और अंजलि भट्ट व निष्ठा मिश्रा की टीम तृतीय स्थान पर रही।

एकल नृत्य: अंजलि भट्ट ने प्रथम स्थान, शिवानी ने द्वितीय और सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समूह नृत्य: संगम, नेहा, काजल, सोनालिका व सोनाली की टीम विजेता बनी, जबकि सीमा, सोनम, वर्तिका, मुस्कान व प्रियंका की टीम उपविजेता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button