झांसी के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पहचान मुश्किल

झांसी: नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा रेलवे स्टेशन से करीब 600 मीटर दूर जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शव लगभग एक महीने पुराना है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

शव की शर्ट की जेब से एक पैन कार्ड बरामद हुआ, जिस पर राहुल पासवान नाम अंकित है। हालांकि पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि यह नाम वास्तव में शव का है या किसी और का पैनकार्ड है।

शरीर की स्थिति चिंताजनक, केवल हड्डी और चमड़ी बची
शव इतना पुराना हो चुका था कि पहचान करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने से खेलते हुए बच्चों ने पेड़ पर कुछ लटका होने की बात बताई थी, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

मुस्तरा गांव के निवासी वृंदावन ने कहा, “यह शव एक-डेढ़ महीने से लटका था। महक आने पर लोग सोचते थे कि कोई जानवर मरा पड़ा है। आज देखा तो इंसानी लाश है। शरीर पर कपड़ा तो है, लेकिन पहचान संभव नहीं है।”

पुलिस पैनकार्ड के आधार पर युवक और उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button