लखनऊ में पैदल मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस और पल्लवी पटेल के बीच झड़प

लखनऊ। UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में निकाले गए पैदल मार्च के दौरान सोमवार को लखनऊ में तनाव की स्थिति बन गई। मार्च का नेतृत्व कर रहीं पल्लवी पटेल और पुलिस के बीच रिजर्व पुलिस लाइन के पास झड़प हो गई। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं भी मार्च में शामिल थीं।

जानकारी के अनुसार, पल्लवी पटेल महिलाओं और कार्यकर्ताओं के साथ IT चौराहे से विधानसभा की ओर पैदल मार्च निकाल रही थीं। मार्च जैसे ही रिजर्व पुलिस लाइन के पास पहुंचा, वहां पहले से की गई कंटीली बैरिकेडिंग के जरिए पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश के दौरान पल्लवी पटेल और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पल्लवी सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। पुलिस ने काफी देर तक उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं हुईं।

करीब 15 मिनट तक चली मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने एक-एक कर सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। सभी को पुलिस वाहनों में बैठाया गया, लेकिन पल्लवी पटेल ने सड़क पर लेटकर विरोध जताया। उन्हें पुलिस वाहन तक ले जाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button