
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मनकोटी गांव के पास बेलवा रेलवे फाटक के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से दो सहेलियों की मौत हो गई। दोनों युवतियों के शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिले, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसा मनकोटी गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर हुआ है। मृतक युवतियां मनकोटी गांव की ही रहने वाली थीं और बचपन से एक-दूसरे की घनिष्ठ सहेली बताई जा रही हैं।
मृतकों की पहचान शशि और नीतू के रूप में हुई
रहीमाबाद थाना पुलिस के अनुसार, मृतक युवतियों की पहचान 20 वर्षीय शशि पुत्री अशर्फी लाल और 23 वर्षीय नीतू पुत्री बुद्धा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, नीतू की शादी करीब 6 महीने पहले उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत धनियाखेड़ा गांव में हुई थी। उसका पति इशू चंडीगढ़ में रहकर काम करता है। नीतू मंगलवार सुबह ही अपने मायके मनकोटी गांव आई थी।
मायके आने के कुछ घंटों बाद निकलीं घर से
परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, नीतू मायके आने के बाद अपनी सहेली शशि के साथ घर से बाहर निकली थी। दोनों बिना किसी को बताए गांव के बाहर की ओर चली गईं। कुछ ही देर बाद दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली।
हादसा या आत्महत्या—हर पहलू से जांच








