जिला कारागार अंबेडकरनगर का औचक निरीक्षण

अंबेडकरनगर। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेश कुमार मौर्य ने जिला कारागार अंबेडकरनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेलर को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर सूर्यभान सरोज प्रभारी जेलर, तेजवीर सिंह डिप्टी जेलर, शीतल जैसवाल डिप्टी जेलर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी, कारागार पीएलवी तथा जेल स्टाफ मौजूद रहे।

भोजन, स्वास्थ्य और मुकदमों की स्थिति की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान सचिव ने बंदियों से सीधे संवाद कर भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बंदियों से उनके मुकदमों की प्रगति और निःशुल्क अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही पैरवी के बारे में पूछा। साथ ही यह भी जानकारी ली कि क्या उन्हें टेलीफोन के माध्यम से परिजनों से नियमित बातचीत की सुविधा मिल रही है। कई बंदियों ने बताया कि उनकी घरवालों से बात हो रही है।

सचिव ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों को समय-समय पर परिवार से बातचीत की सुविधा सुनिश्चित की जाए। परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और अस्वस्थ बंदियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

तीन बंदियों ने की विशेष मांग

निरीक्षण के दौरान दो बंदियों ने निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं एक बंदी, जिसकी जमानत हो चुकी है लेकिन जमानतदार के अभाव में रिहाई नहीं हो पा रही थी, ने रिहाई के संबंध में प्रार्थना की। सचिव ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के संकेत दिए।

Related Posts

होलाष्टक शुरू, 2 मार्च की अर्धरात्रि बाद होगा होलिका दहन

अंबेडकरनगर। जिले में होली की तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ी है, लेकिन इसी बीच होलाष्टक की शुरुआत हो चुकी है। पंचांग के अनुसार इस…

Continue reading
“भारत की अवधारणा सबको साथ लेकर चलने की” : मनमोहन वैद्य

अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन वैद्य ने मंगलवार को नगर के लोहिया सभागार में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करते हुए भारत की मूल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *