‘मृत’ समझी गई पत्नी जिंदा मिली, पति एक महीने जेल में रहा

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जिस महिला की हत्या और शव गायब करने के आरोप में पति एक महीने तक जेल में बंद रहा, वह महिला अब जिंदा मिल गई है। पुलिस ने महिला को हरियाणा से बरामद किया है, जिसके बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

हरियाणा में प्रेमी के साथ मिली महिला

पुलिस के मुताबिक, महिला का अपने मौसेरे भाई के साथ अफेयर था और वह उसी के साथ हरियाणा भाग गई थी। मंगलवार को एसपी राजेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महिला को सुरक्षित वापस लाया गया है।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी पति को जेल से रिहा कर दिया है। साथ ही महिला के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हत्या के आरोप में जेल गया था पति

मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव का है। यहां के निवासी योगेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में अपने बेटे राजू तिवारी की शादी अंकिता से की थी।

कुछ समय पहले महिला के लापता होने के बाद उसके मायके पक्ष ने पति पर हत्या और शव गायब करने का आरोप लगाया था। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

शादी के बाद से ही विवाद

परिवार के मुताबिक, शादी के बाद से ही महिला का व्यवहार ठीक नहीं था और वह अधिकतर समय अपने मायके में ही रहती थी।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में महिला अपने मौसेरे भाई रामू उर्फ संकल्प मिश्रा के साथ बिना बताए दिल्ली चली गई थी। इस मामले को लेकर रिश्तेदारी में पंचायत भी हुई थी, जिसके बाद महिला ने घर लौटकर दोबारा संबंध न रखने का वादा किया था।

Related Posts

गाजियाबाद के हरीश राणा का AIIMS में निधन

नई दिल्ली/गाजियाबाद। 13 साल तक कोमा में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे गाजियाबाद के हरीश राणा ने मंगलवार को दिल्ली के AIIMS में अंतिम सांस ली। 31 वर्षीय…

Continue reading
मैनपुरी में तेज रफ्तार कार का कहर: पुलिस बाइक को मारी टक्कर

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तेज रफ्तार का खतरनाक नजारा सामने आया है, जहां एक बेकाबू कार ने पुलिस की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *