70 लाख के 287 गुमशुदा मोबाइल बरामद

लखनऊ। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में जीआरपी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को जीआरपी लखनऊ ने करीब 70 लाख रुपए कीमत के 287 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपने फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

सर्विलांस और तकनीक से मिली सफलता

मोबाइल बरामदगी के लिए जीआरपी की सर्विलांस टीम ने विशेष अभियान चलाया। जनसुनवाई में मिली शिकायतों के आधार पर टीमों का गठन किया गया और आधुनिक तकनीक की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की गई।

कई राज्यों से बरामद हुए मोबाइल

जांच में सामने आया कि कई मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी इस्तेमाल किए जा रहे थे। जीआरपी ने समन्वय स्थापित कर अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइल को बरामद किया।

70 लाख के 287 मोबाइल किए बरामद

अभियान के दौरान कुल 287 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए आंकी गई है। ये मोबाइल विभिन्न कंपनियों के हैं, जिन्हें सुरक्षित रूप से एकत्र कर रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button