पुलिस लाइन में बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन, अंबेडकरनगर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनपदीय अध्यक्षा अपर्णा के निर्देशन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन का उद्देश्य बच्चों के रचनात्मक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना, साथ ही उनमें सामाजिक और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

ड्राइंग प्रतियोगिता की थीम रही “पुलिस हमारी दोस्त”

ड्राइंग प्रतियोगिता को “पुलिस हमारी दोस्त” थीम पर आधारित रखा गया। इसका उद्देश्य बच्चों में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और मित्रवत छवि को मजबूत करना रहा। बच्चों ने रंगों के माध्यम से पुलिस की भूमिका, सुरक्षा व्यवस्था और समाज में योगदान को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों को समान अवसर मिल सके।

संविधान और इतिहास पर आधारित रही क्विज प्रतियोगिता

क्विज प्रतियोगिता की थीम संविधान और इतिहास रखी गई। इस प्रतियोगिता के जरिए बच्चों में संवैधानिक ज्ञान, ऐतिहासिक समझ और सामान्य बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया गया। बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर पूरे आत्मविश्वास के साथ दिए, जिससे उनके अध्ययन और जागरूकता का स्तर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button