कानपुर: स्लीपर बस में भीषण आग, पुलिसकर्मियों ने 43 यात्रियों को बचाया

43 यात्री फंस गए, पुरुषों ने कूदकर बचाव किया

महिलाएं और बच्चे पुलिसकर्मियों ने अंदर से निकाले

कानपुर। शुक्रवार सुबह रामदेवी चौराहा से 200 मीटर दूर फ्लाईओवर पर एक चलती स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। बस आग का गोला बन गई, जिसमें 43 यात्री फंस गए। चीख-पुकार मच गई। पुरुष यात्री किसी तरह कूदकर नीचे उतर गए, लेकिन महिलाएं और बच्चे अंदर फंस गए

आग की सूचना मिलते ही रामा देवी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े। दो साहसी कॉन्स्टेबलों ने बिना किसी परवाह के जलती बस में प्रवेश किया और यात्रियों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि यदि वे दो मिनट देर से पहुंचते, तो 4-5 लोग जिंदा जल सकते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें बस के गेट तक पहुँच गई थीं और कोई बाहर नहीं निकल पा रहा था। हादसे के कारण हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर का भीषण जाम लग गया।

पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर बस पर नियंत्रण पाया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने के बाद राहत की सांस ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button