नवरात्रि पर जलालपुर में देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

चक्रसुदर्शन मंदिर, यादव चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, अकबरपुर रोड का काली माता मंदिर, घसियारी टोला का शीतला माता मठिया मंदिर और मित्तूपुर रोड का दुर्गा मंदिर समेत सभी प्रमुख स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां दुर्गा और चंद्रघंटा की आराधना के साथ भजन-कीर्तन भी हुए।

विधि-विधान से हो रही पूजा

मठिया मंदिर में पूजा कराने वाले पुजारी अशोक पांडे ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सभी मंदिरों में नियमों के अनुसार पूजा-अर्चना कराई जा रही है। श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से मां की आराधना कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि नवरात्रि में दर्शन करने से मानसिक शांति मिलती है। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ मंदिर पहुंच रहे हैं।

\=[p

गंजा क्षेत्र की छोटी मठिया मंदिर से बुधवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं नगर भ्रमण करेंगी। आयोजन से जुड़े लोगों ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।नवरात्रि के चलते क्षेत्र में लगातार धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं। मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button