
अंबेडकरनगर के अछती गांव की मूल निवासी पांच वर्षीय मरियम हाशमी ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav से मुलाकात की। गुरुवार को हुई इस मुलाकात की चर्चा क्षेत्र में तेज हो गई है।
मरियम अपने दादा हाजी अब्दुल्ला, नानी रूकैया बानो, मां तरन्नुम हाशमी और पिता मोहम्मद अशफाक के साथ पहुंची थी। कम उम्र में उसकी साफ सोच और बातचीत ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।
मासूम अंदाज में रखी बात
मुलाकात के दौरान मरियम ने कहा कि वह दुआ करती है कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। उसने यह भी कहा कि त्योहारों पर मुलाकात हो या न हो, लेकिन उनकी सरकार बननी चाहिए।
मरियम ने एक शेर भी सुनाया, जिससे माहौल चर्चा में आ गया। उसके इस अंदाज को वहां मौजूद लोगों ने सराहा।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सराहा
मरियम की बातों से प्रभावित होकर अखिलेश यादव ने उसे स्नेह दिया और उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मरियम के आत्मविश्वास और सोच की सराहना की।








