लखनऊ में भाई ने भाई की हत्या: सोते समय सिर पर रॉड से वार

लखनऊ। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। खांडेदेव गांव में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की सोते समय लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान आलोक उर्फ गोलू (24) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बड़ा भाई श्रवण गौतम (30) है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शराब के बाद हुआ विवाद, गाली से बढ़ा झगड़ा

पुलिस के अनुसार, घटना से पहले दोनों भाइयों ने साथ में शराब पी थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के दौरान बड़े भाई ने मां को गाली दे दी, जिस पर छोटे भाई ने नाराज होकर धमकी दी कि अगर वह बड़ा न होता तो उसे मार देता।

मां ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया और दोनों अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।

सोते समय किया हमला

रात में जब छोटा भाई सो गया, तो बड़ा भाई छत से नीचे उतरा और लोहे की रॉड लेकर उसके कमरे में पहुंच गया। उसने सो रहे छोटे भाई के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह मां ने देखा खून से लथपथ शव

घटना की जानकारी सोमवार तड़के उस समय हुई जब मां छोटे बेटे को जगाने कमरे में पहुंची। उसने जैसे ही चादर हटाई, बेटे का सिर और चेहरा खून से सना मिला। यह देख मां की चीख निकल गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

परिवार की स्थिति और पुलिस कार्रवाई

बताया गया कि आरोपी तीन भाई हैं, जिनमें मझला भाई वीरेंद्र उर्फ अटल मानसिक रूप से कमजोर है। उनके पिता पुत्तीलाल की करीब 8 साल पहले मौत हो चुकी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी श्रवण गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

LPG संकट पर छात्रों का प्रदर्शन: “एक वक्त की रोटी के लिए तरस रहे छात्र”

लखनऊ। लखनऊ सहित देश के कई बड़े शहरों में पढ़ाई कर रहे छात्रों पर LPG गैस संकट का असर गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन…

Continue reading
लखनऊ स्टेशन से मां की गोद से 5 साल का बच्चा गायब

लखनऊ। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सो रही मां की गोद से उसका 5 साल का बेटा लापता हो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *