पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के Madhyamgram में भाजपा नेता Suvendu Adhikari के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि चंद्रनाथ रथ की हत्या पूरी योजना के तहत की गई। उनके मुताबिक आरोपियों ने वारदात से पहले कई दिनों तक रेकी की थी और नकली नंबर प्लेट लगी कार का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं और मामले की जांच जारी है।
हत्या पर भाजपा का हमला
भाजपा नेता ने इस घटना को राज्य में पिछले 15 वर्षों से जारी “महा-जंगल राज” का परिणाम बताया। उन्होंने दावा किया कि घटना के पीछे राजनीतिक संबंध होने की आशंका है, हालांकि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पार्टी का पूरा संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। केंद्रीय मंत्री Sukanta Majumdar समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने परिवार से संपर्क किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा और भाजपा परिवार की हर संभव मदद करेगी।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील भी की। साथ ही राज्य में हाल के दिनों में हुई हिंसक घटनाओं का जिक्र करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।









