स्कूल चलो अभियान 2026-27 का शुभारंभ, नामांकन बढ़ाने पर जोर

अंबेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर से किया गया। कार्यक्रम में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल ने अतिथियों के स्वागत के साथ की। इसके बाद उन्होंने अभियान की रूपरेखा और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें सराहा गया।

इस दौरान कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से किताबों के सेट, बैग, स्टेशनरी और अन्य सामग्री वितरित की गई। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में राज्य स्तर पर चयनित आर्या प्रजापति (जलालपुर) और गुलशन (भियांव) को सम्मानित किया गया। आर्या ने अपने हवाई यात्रा के अनुभव भी साझा किए।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिवांश (कम्पोजिट विद्यालय बौरांव, रामनगर) और आराध्या वर्मा (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कटेहरी) को भी पुरस्कार दिए गए। खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

सत्र 2025-26 में अधिक नामांकन वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर, किछौछा, आशापार, रुदऊपुर और केदारनगर के प्रधानाध्यापक शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धर्मराज निषाद ने शिक्षा को समाज की आधारशिला बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने अभिभावकों से बच्चों का नामांकन कराने की अपील की।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने निर्देश दिया कि अभियान के तहत छूटे हुए सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी वैन के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

Related Posts

तमसा तट पर भागवत कथा में गजेन्द्र प्रसंग का वर्णन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्थित तमसा तट प्रांगण में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस मंगलवार को कथा व्यास साध्वी भाग्यश्री भारती ने गजेन्द्र प्रसंग का विस्तार…

Continue reading
जहांगीरगंज के सिंहपुर माधवनगर में सड़क और जलनिकासी की समस्या

अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित सिंहपुर माधवनगर मोहल्ले में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब बनी हुई है। मोहल्ले की सड़कों की हालत खराब है और जल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *