गौतम अडाणी ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन

देश के प्रमुख उद्योगपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने गुरुवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ पत्नी डॉ. प्रीति अडाणी, बेटे करण अडाणी और बहू पारिधि अडाणी भी मौजूद रहे।

विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

गौतम अडाणी और उनके परिवार ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने आरती की, पुजारी से तिलक लगवाया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्य की जानकारी भी ली।

चार्टर्ड फ्लाइट से पहुंचे अयोध्या

गौतम अडाणी सुबह करीब 8:30 बजे अहमदाबाद से दो चार्टर्ड फ्लाइट्स के जरिए महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे मंदिर पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक रूप से अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।

भावुक पल बताया दर्शन को

करीब 30 मिनट मंदिर में रहने के बाद बाहर आकर गौतम अडाणी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करना उनके और उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है।

उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। भगवान राम के आदर्श हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान राम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और देश निरंतर प्रगति करता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button