ओमेक्स सिटी पर जमीन कब्जे का आरोप, तहसील में ग्रामीणों का हंगामा

लखनऊ: सरोजनी नगर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अली नगर खुर्द के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ओमेक्स सिटी प्रबंधन पर उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा करने और मकान खाली कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश क्रांति किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीण दोपहर करीब 12:30 बजे तहसील पहुंचे। इसके बाद एक बजे समाधान दिवस स्थल पर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

जमीन कब्जे और रास्ता बंद करने का आरोप

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि ओमेक्स सिटी प्रबंधन उनकी निजी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहा है। साथ ही, आबादी में बने मकानों को खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है और आने-जाने के रास्तों को भी बंद किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम समाज की भूमि, जिसमें श्मशान के लिए दर्ज जमीन भी शामिल है, उस पर भी कब्जा कर लिया गया है।

घर-घर जाकर दबाव बनाने का आरोप

किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कंपनी के लोग गांव में घर-घर जाकर लोगों पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के घरों के सामने गड्ढे खोदकर लोहे की टीन शेड की बाउंड्री बनाकर रास्ते अवरुद्ध किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button