
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ में ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर देते हुए महाराज सुहेलदेव के शौर्य का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एक हजार वर्ष पहले दिखाया गया साहस आज भी प्रेरणादायक है और इसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए।
सीएम योगी यह बातें भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) की स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर कही। यह समारोह 12 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।
संस्कृति और विरासत पर जोर
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराएं बेहद समृद्ध रही हैं और इन्हें संरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इतिहास को जानें और उससे प्रेरणा लें।








