
अम्बेडकरनगर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान एक अप्रैल 2026 से शुरू हुआ है और लगातार जारी है।छह अप्रैल को अभियान के तहत 58 वाहनों का चालान किया गया। वहीं एक अप्रैल से अब तक कुल 510 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
शमन शुल्क और सीज की कार्रवाई
अभियान के दौरान नियम उल्लंघन करने वाले चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया। एक अप्रैल से अब तक पांच वाहनों से 5000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया है।इसके अलावा गंभीर उल्लंघन के मामलों में तीन वाहनों को सीज किया गया। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी
अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती की जा रही है। एक अप्रैल से अब तक 250 वाहन चालकों की जांच की गई।जांच के दौरान दो चालक नशे में वाहन चलाते पाए गए। इन पर चालान करते हुए कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।









