क्या बोले कोर्ट में मुस्कान-साहिल?

कैसे चली 46 मिनट की सुनवाई, क्या खुला सौरभ हत्याकांड का नया सच

  • मेरठ में सौरभ हत्याकांड की सुनवाई
  • मुस्कान और साहिल को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया
  • जज ने साहिल से 20 मिनट और मुस्कान से 16 मिनट पूछताछ की

मेरठ। मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को अहम सुनवाई हुई, जब आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को जेल से पुलिस सुरक्षा में लाया गया और करीब 46 मिनट तक कोर्ट की कार्यवाही चली।

जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान जज ने साहिल से करीब 20 मिनट तक और मुस्कान से 16 मिनट तक अलग-अलग सवाल-जवाब किए। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को उसी सुरक्षा व्यवस्था के तहत वापस जेल भेज दिया गया।

पहले कोर्ट पहुंचा साहिल
सुनवाई से पहले साहिल को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची। इस दौरान वह सफेद टोपी और राउंड नेक सफेद टी-शर्ट में नजर आया। गाड़ी से उतरते ही उसने सिर झुका लिया और पुलिसकर्मियों के इशारे पर चुपचाप चलता रहा। कुछ वकीलों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पीछे हटा दिया और सीधे कोर्ट रूम तक पहुंचाया।

बच्ची को गोद में लेकर पहुंची मुस्कान
कुछ देर बाद पुलिस मुस्कान को लेकर कोर्ट पहुंची। वह पीले रंग का प्रिंटेड सूट और काला दुपट्टा पहने थी, जबकि चेहरे पर काला मास्क लगाया हुआ था। सबसे खास बात यह रही कि मुस्कान अपनी 6 महीने की बच्ची को गोद में लेकर कोर्ट में दाखिल हुई। बच्ची को दुपट्टे से ढक रखा था और मुस्कान पूरे समय नजरें झुकाए रही।

कड़ी सुरक्षा में हुई पेशी
कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चारों तरफ पुलिस का घेरा रहा और किसी भी व्यक्ति को आरोपियों के करीब आने की अनुमति नहीं दी गई। पूरी कार्यवाही के दौरान माहौल संवेदनशील बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button