जलालपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

कार्यकर्ताओं की सामाजिक समझ और नेतृत्व क्षमता हुई मजबूत

  • बेडकरनगर के जलालपुर में ToT प्रशिक्षण
  • ग्रामीण महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
  • समस्या पहचान और समाधान की प्रक्रिया सिखाई गई

अंबेडकरनगर के जलालपुर ब्लॉक में जन शिक्षण केंद्र की ओर से “ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम” के तहत तीन दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर (ToT) का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की सामाजिक समझ बढ़ाना और संगठन को मजबूत करना रहा।

समस्या पहचान और समाधान की प्रक्रिया सिखाई

प्रशिक्षण की शुरुआत प्रशिक्षक राजदेव चतुर्वेदी ने प्रार्थना और परिचय सत्र से की। शुरुआती सत्र में समानुभूति और सहानुभूति के अंतर को समझाया गया। बताया गया कि संस्था समानुभूति के आधार पर कार्य करती है।

इसके बाद “समस्या वृक्ष” और “ऐसा क्यों” जैसी गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों को सामाजिक समस्याओं की जड़ों तक पहुंचने और समाधान निकालने की विधि सिखाई गई। समूहों में कार्य कराकर समुदाय की प्रमुख समस्याओं की पहचान कराई गई। साथ ही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने पर जोर दिया गया।

गतिविधियों के जरिए समझाया एकता का महत्व

प्रशिक्षण में ROSA मॉडल के माध्यम से संगठन निर्माण, सशक्तिकरण और एक्शन प्लान पर चर्चा हुई। “ताना-बाना” खेल के जरिए आपसी सहयोग और एकता का महत्व बताया गया।

“नेता-नेता चाल बदल” गतिविधि के जरिए नेतृत्व की रणनीति और सुरक्षा पर जानकारी दी गई। कठपुतली खेल और जनसुनवाई वीडियो के माध्यम से जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर भी चर्चा की गई।

विजन से जोड़ने पर हुआ संवाद

अंतिम सत्र में प्रतिभागियों से उनके व्यक्तिगत विजन को संस्था के कार्य से जोड़ने पर बातचीत हुई। प्रशिक्षक ने विजन के महत्व और उसे विकसित करने की प्रक्रिया समझाई।प्रशिक्षण में उर्मिला, चांदतारा, निशा, विद्या, पुनीता, बृजेश, हरिराम, रामसागर, हेमलता, शर्मिला, सिद्धार्थ सिंह और आशुतोष पाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button