दोपहर 1 बजे तक बंगाल में 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग दर्ज

बंगाल में 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग दर्ज, दोनों राज्यों में तेज मतदान

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल और तमिल नाडु दोनों राज्यों में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है

बंगाल फेज-1 में 1 बजे तक 62.18% और तमिलनाडु में 56.81% मतदान

दोपहर 1 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में लगभग 62.18% और तमिलनाडु में 56.81% मतदान दर्ज किया गया है। यह आंकड़े संकेत देते हैं कि इस बार मतदाता बड़ी संख्या में अपने अधिकार का उपयोग कर रहे हैं।चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।

पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं, जिनके लिए दो चरणों में मतदान कराया जा रहा है। पहले चरण में आज 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगा। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया जा रहा है।

राजनीतिक दृष्टि से दोनों राज्यों में मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। बंगाल में जहां ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार के सामने सत्ता विरोधी लहर की चुनौती है, वहीं तमिलनाडु में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button