शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 266 अंक और निफ्टी 50 अंक चढ़कर बंद

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स 266 अंक की बढ़त के साथ 83,580 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 50 अंक चढ़कर 25,693 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान बाजार में दबाव भी देखने को मिला, लेकिन बाद में मजबूत रिकवरी हुई। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स में 655 अंक और निफ्टी में 202 अंकों की वापसी दर्ज की गई। सेंसेक्स ने दिन में 82,925 और निफ्टी ने 25,491 का निचला स्तर छुआ था।

सेक्टोरल आधार पर सबसे ज्यादा तेजी FMCG सेक्टर में रही, जहां करीब 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा मेटल, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी मजबूती देखने को मिली। हालांकि, ऑटो, आईटी और मीडिया सेक्टर में गिरावट का दबाव बना रहा।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयरों में तेजी जबकि 17 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी-50 के 19 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 31 शेयरों में कमजोरी रही।

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों और घरेलू निवेशकों की खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर महंगाई आंकड़ों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की चाल पर बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button