वाइस एडमिरल आर हरि कुमार होंगे नए नौसेना प्रमुख

नयी दिल्ली । सरकार ने वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है ।

वह मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह का स्थान लेंगे, जो आगामी 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वाइस एडमिरल आर हरि कुमार अभी पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख हैं और वह 30 नवंबर को नए नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे।

वाइस एडमिरल आर हरि कुमार का जन्म 12 अप्रैल 1962 को हुआ था और उन्हें 01 जनवरी 1983 को नौसेना की एग्जीक्यूटिव ब्रांच में कमीशन मिला था।
नौसेना में 39 वर्ष के अपने लंबे और विशिष्ट सेवाकाल में उन्होंने कमान, स्टाफ और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को उत्कृष्ट तथा उल्लेखनीय सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button