
दिल्ली : आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्डा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके साथअशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी इस्तीफे की घोषणा की है, जिससे पार्टी के भीतर बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है।
AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य संविधान के प्रावधानों के तहत भारतीय जनता पार्टी में विलय का निर्णय ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हस्ताक्षरित दस्तावेज राज्यसभा सभापति को सौंप दिए गए हैं।
पार्टी पर गंभीर आरोप: ‘सिद्धांतों से भटक गई AAP’
राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि जिस AAP को उन्होंने वर्षों तक मजबूत किया, वह अब अपने मूल सिद्धांतों और नैतिकता से भटक चुकी है। उनके अनुसार, पार्टी अब जनहित के बजाय निजी लाभ के लिए काम कर रही है।
और भी सांसद छोड़ सकते हैं पार्टी
चड्ढा ने संकेत दिया कि आने वाले समय में और सांसद भी पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा के कई सदस्य उनके संपर्क में हैं और AAP के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है।
AAP के लिए बड़ा झटका
AAP के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं। ऐसे में तीन सांसदों का एक साथ पार्टी छोड़ना बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है। इस घटनाक्रम से पार्टी की भविष्य की रणनीति और मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।









