Sanjay Singh ने 7 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई

  • उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan को सौंपी याचिका
  • BJP जॉइन करने वाले सांसदों पर दलबदल कानून उल्लंघन का आरोप
  • Swati Maliwal ने पार्टी और Arvind Kejriwal पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 7 राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद सख्त रुख अपनाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता Sanjay Singh ने रविवार को उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan को याचिका सौंपकर इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की।

संजय सिंह का कहना है कि इन सांसदों का पार्टी छोड़ना दलबदल विरोधी कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता Kapil Sibal और पूर्व लोकसभा महासचिव PDT Achary सहित कई संवैधानिक विशेषज्ञों से सलाह ली है।

गौरतलब है कि AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से Raghav Chadha, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, Swati Maliwal और राजेंदर गुप्ता ने हाल ही में भाजपा का दामन थाम लिया है।

इस सियासी घटनाक्रम का असर सोशल मीडिया पर भी दिखा है। Raghav Chadha के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में करीब 19 लाख की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं Swati Maliwal ने पार्टी और Arvind Kejriwal पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ पार्टी में दुर्व्यवहार हुआ और उन पर FIR वापस लेने का दबाव बनाया गया।

फिलहाल यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर गरमाया हुआ है, और आगे की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button