विधानसभा में योगी आदित्यनाथ का सपा पर तीखा हमला, महिला आरक्षण पर घमासान

महिला आरक्षण विशेष सत्र मे सियासी संग्राम! सपा vs बीजेपी आमने-सामने

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिला आरक्षण को लेकर सियासी टकराव तेज हो गया है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल संसद में इस प्रस्ताव का विरोध करते हैं, वही राज्य में आकर समर्थन की बात करते हैं।

‘रुख बदलने’ पर सीएम का हमला

सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि “दिल्ली से लखनऊ आते-आते कुछ लोगों का रंग बदल जाता है।” उन्होंने कहा कि जब आधी आबादी का दबाव बढ़ता है, तो वही नेता 33% आरक्षण की वकालत करने लगते हैं, जबकि संसद में उनका रुख अलग होता है।

महिला सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जबकि अब हालात में सुधार हुआ है।

1995 गेस्ट हाउस कांड का जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने 1995 के चर्चित गेस्ट हाउस कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय Mayawati के साथ हुई घटना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक थी। उन्होंने इसे महिला सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।

कांग्रेस पर भी निशाना

सीएम योगी ने Shah Bano case का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने महिला अधिकारों के मुद्दे पर समझौता किया। उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कई देशों में इसे खत्म किया जा चुका है, लेकिन भारत में इसका विरोध किया गया।

अपराध और राजनीति पर टिप्पणी

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया और पुराने मामलों का हवाला देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर पहले की स्थिति चिंताजनक थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button