साकेत कोर्ट परिसर में लिफ्ट ऑपरेटर मृत पाया गया

नयी दिल्ली । दिल्ली के साकेत अदलत परिसर की सातवीं मंजिल पर एक लिफ्ट ऑपरेटर मृत पाया गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अदालत परिसर में एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सातवीं मंजिल पर शव पड़ा पाया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले योगेश कुमार के रूप में की गयी है।


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक दिल्ली के दक्षिणपुरी में रहता था और करीब चार साल से एक निजी फर्म में कर्मचारी था। लोक निर्माण विभाग की ओर से फर्म अदालत परिसर भवनों के रखरखाव के लिए मानव बल उपलब्ध कराने के काम में लगी हुई थी।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि योगेश शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने का आदी था। वह पिछले 3-4 दिनों से काम पर भी नहीं आया था। अपराध और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है और मामला पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button