लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर ने लगाई छलांग

IPL सट्टे में 70 लाख हारने के बाद उठाया कदम

  • जनेश्वर अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान
  • आखिरी कॉल में पत्नी से मांगी माफी, जताई बेबसी
  • चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद
  • IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खेलता था

लखनऊ। लखनऊ में 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रबल जैन ने जनेश्वर अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उन्होंने अपनी पत्नी से फोन पर करीब 25 मिनट तक बात की, जिसमें उन्होंने कहा— “मैं अपना सबकुछ हार गया हूं… मेरे पास अब कुछ नहीं बचा… सॉरी शिवानी।”

आखिरी कॉल में जताई बेबसी

प्रबल ने आखिरी कॉल में अपनी पत्नी से आर्थिक तंगी और नुकसान की बात साझा की। पत्नी ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और कॉल के बाद यह कदम उठा लिया।

 सुसाइड नोट में खुद को ठहराया जिम्मेदार

मौके से चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रबल जैन ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है और पत्नी से माफी मांगी है। पुलिस ने नोट को जांच में शामिल कर लिया है।

 ऑनलाइन सट्टेबाजी बना मौत की वजह

प्राथमिक जांच में सामने आया कि प्रबल लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी में लिप्त थे। खासकर Indian Premier League के मैचों में हर बॉल पर सट्टा लगाते थे— जैसे ओवर में रन, विकेट और छक्के आदि। इस सीजन में वह करीब 70 लाख रुपए हार चुके थे, जिससे वे गहरे तनाव में आ गए।

 पुलिस जांच और बुकी की तलाश

पुलिस को प्रबल के दो मोबाइल फोन मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। गाजीपुर एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह के अनुसार, कॉल डिटेल और चैट हिस्ट्री खंगाली जा रही है, ताकि सट्टा नेटवर्क से जुड़े लोगों और बुकी तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button