अहिरौली में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप
  • आधे घंटे बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा
  • युवक पर पहले से अपहरण का केस दर्ज

अम्बेडकरनगर के कटेहरी क्षेत्र के अहिरौली इलाके में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

घटना खेमापुर की है। युवक की पहचान भीटी क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी जितेंद्र निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे भीटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पहले से दर्ज है अपहरण का मामला

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र निषाद पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उस पर एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज है।

आरोप है कि होली से एक दिन पहले उसने किशोरी को बहला-फुसला कर चंडीगढ़ ले गया था। बाद में परिजनों की शिकायत पर वह किशोरी को वापस लेकर आया, लेकिन इसके बाद दोनों फिर लापता हो गए।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया था। फिलहाल किशोरी लखनऊ के नारी निकेतन में रह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button