
- अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
- केशव मौर्य ने आधे घंटे में किया पलटवार
- ब्रजेश पाठक ने भी दिया जवाब
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच सियासी जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है।
शनिवार शाम करीब 5 बजे अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि एक-दूसरे को पीछे धकेलने की साजिश ही भाजपा की असली सच्चाई है।
इस पर केशव मौर्य ने करीब आधे घंटे के भीतर पलटवार करते हुए कहा— “लाल टोपी, साइकिल निशान, ‘धक्का-मुक्की’ जिनकी पहचान। नहीं मिलेगा उनको कोई स्थान, 2027 में करेंगे ‘सैफई’ प्रस्थान।”
इसके बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी इस बयानबाजी में शामिल हो गए। उन्होंने X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फर्जी बयानों से कुछ हासिल नहीं होगा, जनता सब जानती है और चुनावों में जवाब देती रही है, आगे भी देगी।
इससे पहले शुक्रवार रात अखिलेश यादव ने दोनों डिप्टी सीएम की एक रील शेयर करते हुए तंज कसा था। बैकग्राउंड में गाना लगाकर उन्होंने लिखा— “दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती।”









