असम चुनाव 2026 BJP गठबंधन बहुमत से आगे हिमंता सरमा की हैट्रिक तय

126 सीटों में NDA को बड़ी बढ़त, विपक्ष पिछड़ा, सरमा जालुकबारी से आगे

असम : असम विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती नतीजों ने राज्य की सियासी तस्वीर लगभग साफ कर दी है। Bharatiya Janata Party के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल चुका है और लगातार बढ़त बनाए हुए है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 126 सीटों में से 80 से अधिक पर एनडीए की बढ़त दिखाई दे रही है। अगर ये रुझान बरकरार रहते हैं, तो Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी।

हिमंता सरमा का दबदबा और विपक्ष कमजोर

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के Gaurav Gogoi समेत कई बड़े नेता कड़ी टक्कर में पिछड़ते नजर आ रहे हैं विपक्षी दलों के बिखराव और कमजोर रणनीति का सीधा फायदा भाजपा को मिलता दिख रहा है।

BJP की बढ़त के प्रमुख कारण

विशेषज्ञों के अनुसार भाजपा की इस बढ़त के पीछे मजबूत नेतृत्व, परिसीमन का असर, महिलाओं के लिए योजनाएं और कड़े प्रशासनिक फैसले अहम रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत की है।

विपक्ष को झटका और आगे की तस्वीर

कांग्रेस और सहयोगी दलों को जिन क्षेत्रों से उम्मीद थी, वहां भी भाजपा ने बढ़त बना ली है। फिलहाल रुझान भाजपा के पक्ष में हैं और अगर यही नतीजों में बदलते हैं, तो असम में एक बार फिर भाजपा सरकार बनना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button