हावड़ा में चुनाव बाद हिंसा, शिबपुर इलाके में बमबाजी और पथराव से तनाव

हावड़ा में चुनाव बाद हिंसा, शिबपुर इलाके में बमबाजी और पथराव से तनाव

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं। BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद, अब हावड़ा में हिंसा और बमबारी की खबरें आ रही हैं। हावड़ा की शिबपुर की चारा बस्ती में बवाल हुआ है।

खबरों के अनुसार, शिबपुर में बमबाजी और पथराव हुआ है। कई दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश हुई है। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की बी खबर है। ऐसा आरोप है कि इस हमले में भाजपा के नेताओं को निशाना बनाया गया। बवाल के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की तौनाती की गई है। फिलहाल, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button