सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव की हत्या मामले में जांच तेज

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में अंतरराज्यीय कनेक्शन का शक, कई राज्यों में छापेमारी

लखनऊ । पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता और मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में जांच तेज हो गई है। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच बढ़ती हिंसा और इस हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती हत्यारों की पहचान कर उन्हें पकड़ना है।

अंतरराज्यीय कनेक्शन की आशंका

पुलिस जांच में इस हत्याकांड का संबंध अंतरराज्यीय स्तर तक जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। बिहार और असम में जांच के बाद अब Uttar Pradesh में भी पुलिस की टीम पहुंची है। यूपी के सीमावर्ती थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल पुलिस की एसआईटी ने उत्तर प्रदेश में उन लोगों से पूछताछ शुरू की है, जिनका संपर्क संदिग्ध कार की खरीद-बिक्री से जुड़ा बताया जा रहा है।

फर्जी नंबर प्लेट और कार कनेक्शन की जांच

जांच में सामने आया है कि चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रोकने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया गया, उस पर लगा नंबर सिलीगुड़ी निवासी जेम्स विलियम्स के नाम पर दर्ज है। उसने अपनी निसान माइक्रा कार को बेचने के लिए विज्ञापन भी दिया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के कुछ लोगों से संपर्क होने की बात सामने आई है।

शार्प शूटर और बाइक बरामदगी

पुलिस के अनुसार हत्याकांड में दो शार्प शूटर शामिल थे। जांच में सामने आया है कि हमले में इस्तेमाल की गई एक बाइक उत्तर 24 परगना के बारासात इलाके से बरामद कर ली गई है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक लाल रंग की कार का भी सुराग मिला है, जिससे माना जा रहा है कि वारदात के बाद अपराधी उसी वाहन से फरार हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button