अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

अकबरपुर, टांडा और हंसवर क्षेत्र में 14 वाहन सीज

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर में खनन विभाग ने अवैध खनन और मिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 14 वाहन सीज किए गए और कई वाहनों को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया।

जिला खनन अधिकारी के अनुसार शासन के निर्देशों के क्रम में अवैध खनन और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

अकबरपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर जब्त

अकबरपुर तहसील के ग्राम विजयगांव में अवैध मिट्टी परिवहन करते हुए 5 ट्रैक्टर मय ट्राली पकड़े गए। इन सभी वाहनों को थाना कोतवाली अकबरपुर की सुपुर्दगी में दिया गया है।

टांडा और बसखारी क्षेत्र में भी कार्रवाई

टांडा तहसील के ग्राम मुजाहिदपुर में अवैध खनन और परिवहन के मामले में 1 ट्रैक्टर मय लोडर और 3 ट्रैक्टर मय ट्राली सीज किए गए। इन्हें थाना बसखारी में रखा गया है।

इसके अलावा हंसवर थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई।

हंसवर क्षेत्र में 5 वाहन सीज

हंसवर के ग्राम सेमरा नसीरपुर, दाउदपुर, लखनपुर और मेंहदी क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सेमरा नसीरपुर में 2 ट्रैक्टर और मेंहदी में 3 ट्रैक्टर मय ट्राली अवैध परिवहन करते पाए गए। सभी वाहनों को सीज कर थाना हंसवर में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button