
- रास्ता भटक गई बालिका को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
- पूछताछ के बाद परिजनों से स्थापित किया संपर्क
- आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर परिवार को सौंपा गया बच्ची
अंबेडकरनगर के थाना अलीगंज पुलिस ने मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए घर का रास्ता भटक गई एक बालिका को सकुशल बरामद किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने रानी पुत्री प्रमोद, निवासी बसखारी को सुरक्षित अवस्था में पाया। इसके बाद बालिका को थाने लाकर पूछताछ की गई और उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया।
परिजनों को सौंपा गया सुरक्षित
पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बालिका को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए लगातार काम किया जा रहा है। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई कर सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जा रही है।









