किंग कोबरा का अनोखा रेस्क्यू

ग्रामीणों ने नहलाया और वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

  • पानी से नहलाकर और हल्दी लगाकर दिया गया प्राथमिक उपचार
  • वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
  • तिवारीपुर मुजौना गांव का मामला

सुलतानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मुजौना गांव में शनिवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जहां ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मिलकर एक घायल किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

सुबह करीब 9 बजे गांव के बाग में ग्रामीणों ने किंग कोबरा को देखा, जो घायल अवस्था में था। इसकी सूचना तुरंत आसपास के लोगों को दी गई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने वन विभाग के पहुंचने तक करीब 2 घंटे तक सांप की घेराबंदी की और उसे सुरक्षित रखा ताकि वह किसी घर या भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न जा सके।

पानी से नहलाकर दिया गया प्राथमिक उपचार

सुबह करीब 11 बजे वन विभाग की सर्प रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से पहले किंग कोबरा को पानी से नहलाया और बाद में लकड़ी की सहायता से उसके चोट पर हल्दी का लेप लगाया।

इस दौरान ग्रामीणों का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा और कई लोग मौके पर मौजूद रहे।

सुरक्षित तरीके से किया गया रेस्क्यू

उपचार के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू टीम के हवाले कर दिया गया।

बृजेश यादव ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से घायल सांप को सुरक्षित बचा लिया गया है और आगे की कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जाएगी।

इस रेस्क्यू में ग्रामीण राजेंद्र तिवारी, करिया मिश्रा, रामनारायण पाठक, सुमित तिवारी, पवन कुमार तिवारी और कन्हैया लाल तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button