
- सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़े फॉलोअर्स
- माता-पिता बोले- राजनीति से दूर रहे बेटा
- बेटे की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित
- CJI की टिप्पणी के बाद बना प्लेटफॉर्म चर्चा में
नई दिल्ली। Abhijeet Deepke द्वारा बनाए गए ‘कॉकरोज जनता पार्टी’ प्लेटफॉर्म की अचानक बढ़ती लोकप्रियता ने उनके परिवार की चिंता बढ़ा दी है। अभिजीत के माता-पिता भगवान और अनीता दीपके ने कहा है कि उन्हें डर है कि उनका बेटा किसी मुसीबत में फंस सकता है या उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
अभिजीत के माता-पिता Chhatrapati Sambhajinagar में रहते हैं। गुरुवार को एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे कभी नहीं चाहते थे कि उनका बेटा राजनीति में जाए। उनका कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिवार की चिंता काफी बढ़ गई है।
दरअसल, 15 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश Surya Kant की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। इसके बाद 16 मई को अभिजीत दीपके ने ‘कॉकरोज जनता पार्टी’ नाम से एक प्लेटफॉर्म शुरू किया, जिसे सोशल मीडिया पर तेजी से समर्थन मिलने लगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार दोपहर तक इस प्लेटफॉर्म के फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ तक पहुंच गई। यह आंकड़ा देश की कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स से भी अधिक बताया जा रहा है।
अभिजीत के पिता भगवान दीपके ने कहा कि मौजूदा माहौल को देखकर डर लगना स्वाभाविक है। उन्होंने दावा किया कि उनके बेटे ने भी भारत लौटने पर गिरफ्तारी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से वह लगातार इसी चिंता में हैं कि बेटे के साथ आगे क्या हो सकता है।









