बदायूं में पिता को खेत पर खाना देने जा रही दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप

बदायूँ। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पिता को खेत पर खाना देने जा रही दिव्यांग नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। पिछले 24 घंटे के अंदर जिले में बलात्कार की यह दूसरी वारदात है। बदायूं के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि यह मामला दातागंज कोतवाली इलाके का है। जहां खेत पर काम कर रहे पिता को खाना देने के लिए गई दिव्यांग नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही दो लड़कों ने शुक्रवार को कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।


वारदात के बाद घर पहुंची पीड़िता ने उसके साथ हुई हैवानियत की दास्तान परिजनों को बताई। चौहान ने बताया कि परिवार वालों ने पुलिस थाने पहुंचकर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। दोनों आरोपी नाबालिग बताये गये हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुये पोस्को एक्ट और आईपीसी की धारा 376 डी और 5/6 के तहत मामला दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। ही साथ ही पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *