
- बीना सिंह का स्थानांतरण संतरविदास नगर जनपद के गोपीगंज नगर निकाय में हुआ
- सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर रहा सक्रिय कार्यकाल
- बलरामपुर की उतरौला नगर पालिका से राजमणि को मिली अकबरपुर की जिम्मेदारी
अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह का स्थानांतरण संतरविदास नगर
जनपद के गोपीगंज नगर निकाय में कर दिया गया है। उनके स्थान पर बलरामपुर जिले की उतरौला नगर पालिका में तैनात अधिशासी अधिकारी राजमणि को अकबरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक फेरबदल के बीच बीना सिंह का कार्यकाल नगर क्षेत्र में किए गए कार्यों और प्रशासनि क सक्रियता को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सफाई व्यवस्था को दी नई गति, मैदान से लेकर मोहल्लों तक दिखी सक्रियता
अकबरपुर नगर पालिका में तैनाती के दौरान बीना सिंह ने सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता में रखा। नालों की सफाई, कूड़ा निस्तारण और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाए गए। नगर के विभिन्न वार्डों में नियमित निरीक्षण और व्यवस्थाओं की निगरानी के कारण सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की सक्रियता कई बार चर्चा में रही।
बरसात से पहले जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रमुख नालों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया। नगर क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जनसहभागिता बढ़ाने के प्रयास भी किए गए।
विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में दिखी प्रशासनिक पकड़
बीना सिंह के कार्यकाल में नगर निकाय की विभिन्न विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा की गई। योजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता और निगरानी को प्राथमिकता दी गई, जिससे कई कार्यों को गति मिली।









