उत्तर प्रदेश 14 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाने वाला देश का पहला राज्य

लखनऊ । कोरोना संक्रमण से प्रभावी तरीके से नियंत्रण के लिए शुरू की गयी मुहिम के तहत उत्तर प्रदेश एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 14 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में 14 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। कोरोना संक्रमण के लिए अपनायी गयी प्रभावी रणनीति के कारण ही यह उपलब्धि हासिल की जा सकी है। शनिवार को एक दिन में 10 लाख 22 हजार 257 डोज दी गयी। कल एक दिन में कुल 1,58,411 सैम्पल की जांच की गयी है, जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये हैं।

प्रदेश के 48 जनपदों में कोविड का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश में अब तक कुल 8,54,26,442 सैम्पल की जांच की गयी है। कल जनपदों से 79,881 सैम्पल आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 03 तथा अब तक कुल 16,87,265 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 99 एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेसन में 89 लोग हैं।

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 10,22,257 डोज दी गयी। उन्होंने बताया कि प्रथम तथा दूसरी डोज मिलाकर प्रदेश में 14 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश 14 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज देने वाला देश में पहला राज्य है। कोविड वैक्सीनेशन में लोगों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की प्रथम डोज नहीं ली है वे अपने प्रथम डोज अवश्य लें।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *